1st Bihar Published by: RANJAN Updated Sep 30, 2020, 10:13:09 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में कलह जारी है. कांग्रेस कम से कम 70 सीटों पर लड़ना चाहती है, लेकिन आरजेडी 55 सीटों से अधिक देने को तैयार नहीं है. इन सब के बीच आज दिल्ली में कांग्रस की अहम बैठक होने वाली है.
बैठक से पहले बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा दिल्ली रवाना हो गए है. दिल्ली जाने से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली तो अक्सर जाते रहते हैं पर चुनावी माहौल के कारण जा रहे है.
महागठबंधन में सीटों की बात को लेकर कहा कि अभी तो इसपर बात ही चल रही है. अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. राजद के 55 सीटों के देने के मामले पर उन्होंने कहा कि कौन क्या बोल रहा है इससे मतलब नही है. आलाकमान के स्तर से बात हो रही है, फाइनल होने पर सूचना दी जाएगी.