Hindi News / news / बिहार: बॉयज हॉस्टल में मिली लड़की की लाश, रेप के बाद हत्या की...

बिहार: बॉयज हॉस्टल में मिली लड़की की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: SAHANWAJ Updated May 29, 2021, 2:55:06 PM

बिहार: बॉयज हॉस्टल में मिली लड़की की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

- फ़ोटो

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां बॉयज हॉस्टल के कमरे से एक लड़की की लाश मिली है। बॉयज हॉस्टल से शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि रेप के बाद लड़की की हत्या की गयी है।


बॉयज हॉस्टल के एक कमरे में लड़की की लाश फंदे से लटकता मिला। घटना टाउन थाना क्षेत्र के नोलखिया की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब हॉस्टल के किसी कमरे में लोग मौजूद नहीं थे।


हॉस्टल के मालिक ने बताया कि जिस कमरे से लाश मिली उसे सिंघेश्वर थाना के झिटकिया गांव का रहने वाले मौसम आलम ने किराये पर लिया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना को सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा।


मृतका की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है जो मुरलीगंज की रहने वाली थी। सदर अस्पताल में प्राइवेट महिला सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी। बताया जा रहा है कि महिला सुरक्षा गार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हॉस्टल में दुपट्टे से लटका उसका शव बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।