Hindi News / news / बिहार पुलिस के जवान ने शादी के लिए नाबालिग लड़की का किया अपहरण,...

बिहार पुलिस के जवान ने शादी के लिए नाबालिग लड़की का किया अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Jul 07, 2020, 7:39:43 AM

बिहार पुलिस के जवान ने शादी के लिए नाबालिग लड़की का किया अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- फ़ोटो

MADHEPURA: बिहार पुलिस के जवान ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया. अपहरण कर वह लड़की के साथ शादी करना चाहता था. पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला मधेपुरा जिले के भोकराहा पीकेट का है.

पुलिस कैंप में पदस्थापित बिहार पुलिस के जवान को नाबालिग लड़की के अपहरण में गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. लड़की के चाचा ने कहा कि आरोपी जवान  कुमारखंड थाने में तैनात है. आरोपी का नाम  नागेन्द्र कुमार है.

लड़की के चाचा ने कहा पुलिस को बताया कि 5 जुलाई को सुबह में 14 साल की मेरी भतीजी शौच के बाहर निकली थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी. खोजबीन के बाद पता चला कि नागेंद्र कुमार ने मेरी नाबालिग भतीजी को शादी करने की नियत से अपहरण कर लिया. जब थाना पहुंचे तो पता चला कि वह फरार है. जब अगले दिन भतीजी घर आई तो उसने बताया कि नागेंद्र ने मेरा अपहरण कर लिया था. बताया जा रहा है कि नागेंद्र लड़की से शादी करना चाहता था. जवान पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस ने नाबालिग लड़की का बयान कोर्ट में दर्ज कराया है.