Hindi News / news / मधुबनी में बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर; पांच लोगों की मौत,...

मधुबनी में बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर; पांच लोगों की मौत, कई घायल

1st Bihar Published by: Updated Jan 08, 2020, 8:33:25 PM

मधुबनी में बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर; पांच लोगों की मौत, कई घायल

- फ़ोटो

MADHUBANI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। मधुबनी में बोलेरो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गय़ी है। जबकि कई लोग घायल हैं। मामला जयनगर थानाक्षेत्र का है।

जयनगर थानाक्षेत्र के नेशनल हाइवे-105 पर ये हादसा हुआ है। डीबी कॉलेज के पास हुई घटना में पांच लोगों की मौत की खबर है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी है।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है।इससे पहले स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला गया। फिलहाल घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची हुई है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए भेजा गया है।