मराठा समुदाय के लोगों को बड़ी सौगात, शिक्षा और नौकरियों में 10% आरक्षण का बिल विधानसभा में पास

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 20, 2024, 2:49:12 PM

मराठा समुदाय के लोगों को बड़ी सौगात, शिक्षा और नौकरियों में 10% आरक्षण का बिल विधानसभा में पास

- फ़ोटो

DESK: महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को लोगों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया है। यू कहें कि मराठा आरक्षण पर आज सदन में मुहर लग गयी है। दस फीसदी आरक्षण का लाभ अब मराठा समुदाय के लोगों को मिलेगा। 


महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे की सरकार ने मंगलवार को इस आरक्षण विधेयक को पेश किया जिसे विधानसभा ने पारित कर दिया। इस बिल को अब विधान परिषद में रखा जाएगा। इसे लेकर आज ही विधानमंडल में विशेष सत्र बुलाई गयी है। विधान परिषद में इस बिल के पास होने और राज्यपाल की मुहर लगने के बाद महाराष्ट्र के मराठा समुदाय यह मांग पूरी हो जाएगी।