ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन School Fees : स्कूलों में डिजिटल ट्रांसपेरेंसी का बड़ा कदम, अब UPI से होगी फीस पेमेंट; खत्म होंगी लंबी लाइनें Success Story: IFS ऑफिसर गीतिका की अनसुनी दास्तां, खुद को सोशल मीडिया से दूर कर कैसे किया कमाल? आप भी जानिए अनोखी ट्रिक Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, राघोपुर से शुरू किया चुनावी अभियान Diwali 2025: दिवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश ही नहीं, बल्कि इन मूर्तियों को भी लाए घर; फायदे जानकर रह जाएंगे दंग Bihar election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का वर्चुअल संवाद. शुरू होगा ‘मेरा बूथ सबसे मज़बूत’ अभियान BJP Candidates : बीजेपी ने तीन उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, एक मुस्लिम कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान

महिला की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

1st Bihar Published by: Updated Wed, 20 Apr 2022 02:10:08 PM IST

महिला की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

- फ़ोटो

BAGAHA: बगहा के वाल्मिकिनगर स्थित भेड़िहारी वर्मा टोला में एक महिला की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


भेड़िहारी वर्मा टोला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई हैं। मृतका के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। पति की मौत के बाद वह ससुराल में रहती थी। मृतका के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतका सीता देवी की शादी 8 साल पहले भेड़िहारी के धनन्जय मौर्या के साथ हुई थी। 


दो महीने पहले ही पति की मौत हो गयी थी। ससुराल में रह रही सीता देवी की हत्या किए जाने की बात खुद उनके भाई कर रहे हैं। मृतका के भाई ने ससुर पर महिला के साथ दबाव बनाने का गम्भीर आरोप लगाया है। 


फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।


वही बगहा के धनहा स्थित मुसहरी गांव में मामूली विवाद में पड़ोसियों ने पीट-पीटकर अपने पड़ोसी की ही जान ले ली। मुसहरी गांव के डोमा मुसहर और तूफानी मुसहर से विवाद हो रहा था। तभी अचानक कई लोग पहुंचे और बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। इतनी पिटाई की गयी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।