ब्रेकिंग न्यूज़

'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब BHOJPUR: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ने रचा इतिहास, 124 छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयन राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

मायके में महिला की हत्या के बाद लाश को जलाया, नशेड़ी भाई पर शक, पूछताछ जारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 29 May 2023 03:39:35 PM IST

मायके में महिला की हत्या के बाद लाश को जलाया, नशेड़ी भाई पर शक, पूछताछ जारी

- फ़ोटो

SARAN: छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मायके में महिला की बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि 28 वर्षीया खुशबू देवी 3 माह की गर्भवती थी जो अपने मायके मुजौना में रह रही थी। उसके पति शैलेश कुमार सिंह पंजाब में नौकरी करता है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दरियापुर थाना पुलिस को दी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


महिला की हत्या के बाद लाश को जलाया गया था और साक्ष्य को मिटाने की कोशिश की गयी। बताया जाता है कि मायके में वह अपने नशेड़ी भाई के साथ रहती थी। फिलहाल पुलिस ने नशेड़ी भाई को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे  मृतका के जीजा ने मृतका के भाई और रिश्ते में लगने वाले साले को फोन किया तो उसने इस बात की जानकारी उन्हें नहीं दी कि बहन की हत्या हो गयी है। जब उसे जीजा ब्रजेन प्रसाद सिंह ने फोन किया और पूछा की तुम कहा हो तब साले ने बताया कि वह घर पर नहीं है। जब बहन के बारे में पूछा तो बताया कि बहन किसी महिला के साथ गई है। लेकिन जीजा ने घर में खून के धब्बे को देखा तो पूरा माजरा समझ गया। उन्हें लगने लगा कि कही ना कही दाल में काला है। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के नशेड़ी भाई को शक के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मायके में रह रही विवाहिता की हत्या क्यों की गयी और किसने इस घटना को अंजाम दिया एक-एक बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। लड़की के जीजा ब्रजेन प्रसाद सिंह ने बताया कि उनकी साली खुशबू की शादी  सादपुर थाना गरखा में हुई थी। शैलेन्द्र कुमार सिंह से उसकी शादी हुई थी। फरवरी में ससुर के निधन के बाद पति नौकरी करने के लिए पंजाब चला गया था। अभी वो पंजाब में ही है। पति के पंजाब जाने के बाद से खुशबू मायके चली गयी। मायके में नशेड़ी भाई के साथ रहने लगी। 


मृतका के जीजा ब्रजेन प्रसाद सिंह बिढनी थाना सलेमपुर में रहते हैं। जबकि मृतका का मायके ग्राम मुजैना दरियापुर थाना में है जहां उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा है। गौरतलब है कि मृतिका महिला अपने मायके मुजौना में रह रही थी और उसका पति शैलेंद्र कुमार सिंह पंजाब में नौकरी करता था। वही इस महिला के मायके में कोई भी व्यक्ति नहीं था और एक भाई था वह भी इस घटना के बाद भाग खड़ा हुआ था। फिलहाल उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा। मायके में विवाहिता की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।