ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में अब मतगणना की बारी, 46 केंद्रों पर तीन लेयर में कड़ी सुरक्षा, 14 नवंबर को खुलेगा EVM का राज Bihar Election 2025: बिहार में इस बार वोटिंग बनी जनआंदोलन, इन वजहों से बढ़ा मतदान प्रतिशत; जानें बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी

मंदिर से घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने बिहटा मुख्य मार्ग को किया जाम

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 19 Feb 2023 08:53:22 PM IST

मंदिर से घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने बिहटा मुख्य मार्ग को किया जाम

- फ़ोटो

PATNA: बिहटा थाना क्षेत्र के विश्म्भरपुर गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब तेज गति से आई अज्ञात वाहन ने एक महिला को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। महिला मंदिर में फूल तोड़ने गयी थी और फूल तोड़ने के बाद वह अपने घर की ओर लौटने लगी तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।


तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसे लेकर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौतें हो रही है। इस बार बिहटा के विश्म्भरपुर गांव में अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि बुढ़िया माई मंदिर वो फूल तोड़ने के लिए गयी थी। फूल तोड़ने के बाद वो घर लौट रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए पटना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी।


मृतका की पहचान बिशंभरपुर गांव निवासी रविंद्र नाथ पंडित की 52 वर्षीय पत्नी इंदू देवी के रूप में हुई है। महिला की लाश जैसे ही उनके घर पहुंचा लोग शव को देखकर आक्रोशित हो गये। शव को बिहटा-शिवाला मुख्य मार्ग के बिशंभरपुर गांव मोड़ के पास रखकर परिजन हंगामा मचाने लगे। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी करने लगे। 


लोगों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया था जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामें की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े थे। बाद में इसकी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम पहुंची जिसके बाद बीडीओ ने 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात को बहाल किया जा सका।