Hindi News / news / मंदिर से घर लौट रहीं महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के...

मंदिर से घर लौट रहीं महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के बाद अपराधी फरार, प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने!

1st Bihar Published by: Shushil Updated May 17, 2021, 11:46:46 AM

मंदिर से घर लौट रहीं महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के बाद अपराधी फरार, प्रेम प्रसंग की बात आ रही सामने!

- फ़ोटो

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोनूधाम इलाके की है। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

  

भागलपुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका बलराम राय की पत्नी थी। जो मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रही थी। तभी अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद डीएसपी निसार अहमद और जगदीशपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।