1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Sep 25, 2019, 11:06:35 AM
- फ़ोटो
PATNA: नाथनगर सीट पर आरजेडी की तरफ से राबिया खातून को उम्मीदवार बनाए जाने से भड़के जीतन राम मांझी को RJD ने दो टूक सुना दिया है. RJD नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि जीतनराम मांझी ने नाथनगर सीट पर दावेदारी पेश नहीं की थी.
शिवानंद तिवारी ने कहा कि उप चुनाव में आरजेडी ने किसी सीट पर कब्जा नहीं किया है. राजद के उम्मीदवार इन सभी सीटों पर चुनाव जीतते रहे हैं.
शिवानंद तिवारी ने कहा कि जीतन राम मांझी कब क्या करेंगे भगवान जाने. सीटों के समझौते में ये सब चलता रहता है. मांझी लड़ना चाहते हैं तो लड़े, कोई क्या कर सकता है.