1st Bihar Published by: Updated Dec 16, 2020, 12:17:58 PM
- फ़ोटो
PATNA : हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'कोरोना संक्रमण से प्रभावित पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जीतन राम माँझी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो यथाशीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक जीवन में योगदान देने के लिए उपलब्ध रहे.
इसके जवाब में जितन राम मांझी ने भी ट्वीट कर उन्हें धन्यवाद देते हुए बिहार का युवा नेता बताया है. जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि 'धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता '.जीतन राम मांझी के इस ट्वीट के सियासी मायने भी निकाला जाने लगा है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जीतन राम मांझी एनडीए सरकार में अपना और अपनी पार्टी का कद और हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि तेजस्वी को बिहार का युवा नेता बताकर मांझी क्या संकेत दे रहे हैं.
धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता @yadavtejashwi https://t.co/SgIiNi7LDA
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 15, 2020