Hindi News / news / मंत्री बीमा भारती के पति ने दिया झटका, नीतीश को छोड़ लालू के...

मंत्री बीमा भारती के पति ने दिया झटका, नीतीश को छोड़ लालू के साथ अवधेश मंडल

1st Bihar Published by: Updated Aug 31, 2020, 12:56:51 PM

मंत्री बीमा भारती के पति ने दिया झटका, नीतीश को छोड़ लालू के साथ अवधेश मंडल

- फ़ोटो

PATNA: बीमा भारती के पति अवधेश मंडल की पहचान बाहुबली के तौर पर होती रही है और उन्हीं के बूटे बीमा भारती ने राजनीति में कदम रखा था। बीमा भारती रुपौली से चुनकर विधानसभा आती है और लगातार नीतीश कैबिनेट में इन्हें मंत्री बनाया गया है लेकिन अब उनके पति अवधेश मंडल ने लालू यादव के साथ जाने का फैसला किया है। 




अवधेश मंडल ने कहा है कि उनकी बातचीत लालू यादव से हो गई है और वह अगला चुनाव आरजेडी के साथ लड़ेंगे। हालांकि अवधेश मंडल ने यह कहा है कि उनकी पत्नी जेडीयू से चुनाव लड़ेगी लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जेडीयू ने केवल मेरा इस्तेमाल किया है और अवधेश मंडल के पाला बदलने के बाद बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या बीमा भारती अपने पति का विरोध करते हुए जेडीयू में बनी रहेंगी। 



आपको बता दें कि बिहार के सियासी गलियारे में लगातार यह चर्चा होती रही है कि बीमा भारती भी श्याम रजक के बाद पाला बदल सकती है लेकिन बीमा भारती ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और अब उनके पति अवधेश मंडल का यह बयान सामने आया है