1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 28, 2024, 4:51:30 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार खत्म हो चुकी है। अब फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार सरकार बनाने जा रहे हैं। कुछ देर में नीतीश कुमार 9 मंत्री शपथ लेंगे। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर नीतीश कुमार समेत 9 मंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जहां बीजेपी के तमाम नेता मौजूद हैं। बिहार के पूर्व मंत्री व बांकीपुर विधायक नितिन नवीन से जब पूछा गया कि क्या मंत्री पद मिलने का चांस है तो नितिन नवीन ने कहा कि अब तो बस जय श्रीराम पर भरोसा है। रामजी चाहेंगे तो मिल जाएगा। बता दें कि जब बिहार में एनडीए की सरकार थी तब नितिन नवीन पथ निर्माण मंत्री थे। इस बार उन्हें मंत्री पद मिलता है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।