ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC CDS Final Result 2025: UPSC ने जारी की CDS-I की अंतिम मेरिट लिस्ट, 365 अभ्यर्थियों का चयन; यहां देखें अपना परिणाम Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार ने तुरंत लगा दिया फोन Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार ने तुरंत लगा दिया फोन Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, खर्च किए जाएंगे कुल ₹442 करोड़ Bihar Election 2025 : पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव; जानिए पार्टी को लेकर कबं होगा फैसला Bihar News: बिहार से चलने वाली यह ट्रेन 6 दिनों के लिए रद्द, कई ट्रेनों के रूट में भी किया गया बदलाव Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: शायारना अंदाज में किस पर निशाना साध रहे उपेन्द्र कुशवाहा, कहा - आज बादलों ने फिर साजिश की...; आखिर क्यों कम नहीं हो रही नाराजगी? Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भाकपा माले से लड़ेंगी चुनाव, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले नामांकन का किया एलान

मंत्रिमंडल विस्तार पर BJP का बन रहा नया प्लान, जदयू में नहीं दिखेंगे बड़े बदलाव

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 31 Jan 2024 07:26:37 AM IST

मंत्रिमंडल विस्तार पर BJP का बन रहा नया प्लान, जदयू में नहीं दिखेंगे बड़े बदलाव

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने से महज 5-6 घंटे पहले भाजपा ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाकर बड़ा संदेश दिया है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी न सिर्फ अपना कोर वोट बैंक को मजबूत करेगा बल्कि बिहार में जातिगत गणना के आधार पर जिस समाज की संख्या सबसे अधिक है उन्हें भी बड़ा महत्त्व देगी। ऐसे में अब सभी लोगों के मन में बड़ा सवाल यह चल रहा है कि क्या भाजपा 2020 के तरह ही कैबिनेट रखेगी या कुछ  नया मंत्रिमंडल चौंकाने वाला ही होगा।


वैसे में जब इसे लेकर भाजपा के हाल के रिकॉर्ड को देखा गया तो यह समझ में आया कि इस बार भाजपा अपने मूल वोट बैंक के आलावा ओबीसी समाज पर अधिक ध्यान दे रही है। भाजपा का स्टैंड इस बार साफ़ है कि इस समाज को महत्व देकर इस बड़े वोट बैंक में सेंधमारी कर लोकसभा में 400 सीट के आस- पास पहुंचना। लिहाजा, हाल ही में तीन राज्यों में सरकार के गठन के बाद इस समाज का विशेष ख्याल रखा गया। ऐसे में बिहार में भी भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर इसी फॉर्मूले पर विचार कर रही है। हालांकि, बिहार में ओबीसी समाज के साथ ही साथ ईबीसी समाज भी है ऐसे में इस दोनों समाज के नेता को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है इसके साथ ही साथ मूल और कैडर वोट को साथ रखने के लिए इस समाज का भी मंत्रिमडल में विशेष ख्याल रखा जाएगा। 


वहीं, इसे लेकर भाजपा के संगठन में शामिल एक कद्दावर नेता से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि भाजपा इस बार कुछ बड़े बदलाव करके सबको चौंका सकता है। भाजपा इस बार बिहार में भी कुछ महीने पहले तीन राज्यों में कैबिनेट विस्तार को लेकर अपनाए गए फॉर्मूले पर विचार कर सकती है। ऐसे में जब उनकी बातों का मतलब निकाला गया तो यह पाया गया कि बिहार के नए मंत्रिमंडल से भी कई पुराने कद्दावर नेताओं की छुट्टी हो सकती है। इनकी जगह नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। इनमें ऐसे भी नाम हैं जिनका नाम डिप्टी सीएम के लिए भी चला, लेकिन अब मंत्री भी बन जाए? 


उनकी बातों का मतलब साफ़ था कि इस बार भाजपा आधे से ज्यादा नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। इनमें भी ज्यादा संख्या अतिपिछड़े और कुशवाहा जाति से हो सकती है। 2024 के लिहाज से भी भाजपा का पूरा फोकस बिहार की 36 फीसदी अतिपिछड़ा जातियों को साधने का है। नीतीश कुमार से गठबंधन का सबसे बड़ा कारण भी इसी को माना जा रहा है। सम्राट को डिप्टी सीएम बनाकर भाजपा ने पहले ही लव-कुश समाज को मैसेज देने की कोशिश की है। इसके अलावा भाजपा कैबिनेट में इसके अलावा भाजपा कैबिनेट में 10-15 फीसदी हिस्सेदारी सवर्ण को दे सकती है।


उधर, जेडीयू के पास प्रयोग करने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं। जेडीयू की तरफ से लगभग ऐसा तय माना जा रहा है कि 2022 की तरह नीतीश कुमार एक बार फिर से पुराने चेहरे को ही रिपीट करेंगे। बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाकर नीतीश कुमार ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। इनके अलावा संजय झा, अशोक चौधरी और लेशी सिंह की गिनती नीतीश के करीबी नेताओं के रूप में होती है, तो मंत्रिमंडल में उनका शामिल होना भी तय माना जा रहा है। इस लिहाज से जेडीयू में ज्यादा फेरबदल की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।