Hindi News / news / बिहार : मैरिज हॉल बुक कराने के नाम पर आये थे अपराधी, संचालक...

बिहार : मैरिज हॉल बुक कराने के नाम पर आये थे अपराधी, संचालक की गोली मार कर दी हत्या

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Feb 01, 2022, 9:54:17 AM

बिहार : मैरिज हॉल बुक कराने के नाम पर आये थे अपराधी, संचालक की गोली मार कर दी हत्या

- फ़ोटो

ROHTAS : प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। खबर रोहतास जिला के दावथ से है, जहां दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में एक मैरिज हॉल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक संजय साह की उम्र 45 वर्ष थी तथा वह बक्सर जिला के सिकरौल थाना क्षेत्र के पतरकोना गांव का निवासी था। 


रोहतास जिले के दावथ थाना इलाके के मलियाबाग में मैरिज हॉल बनाकर कारोबार करता था। साथ ही सीमेंट का भी कारोबार से जुड़ा था। बताया जाता है कि मैरिज हॉल बुक करने के नाम पर तीन लोग आए तथा 'अन्तिका मैरिज हॉल' दिखाने की बात कही। संजय साह जब मैरिज हॉल दिखाने के लिए तीनों को हाल के छत पर ले गए, उसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी तथा फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 


इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने पुलिस को शव सौंपा। तब जाकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं।