Hindi News / news / बिहार : मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, हथियार बनाने...

बिहार : मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, हथियार बनाने के सामान बरामद

1st Bihar Published by: Updated Jan 11, 2022, 7:43:16 AM

बिहार :  मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, हथियार बनाने के सामान बरामद

- फ़ोटो

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां पुलिस छापेमारी अभियान चलाकर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया. इस दौरान देसी कट्टा एवं राइफल बनाने के उपकरण बरामद किए गए है हालांकि फैक्ट्री का संचालक भागने में सफल रहा.


घटना बिहार के नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना इलाके के अगारपर गांव का है जहां मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा हुआ ही. बताया जाता है कि करायपरसुराय थाना इलाके के अगारपर निवासी सीताराम पासवान के पुत्र भोनू पासवान के घर मे कट्टा एवं राइफल बनाने का काम चल रहा था. पुलिस को जानकारी मिली थी कि भोलू पासवान मिनीगन फैक्ट्री के अंदर देसी कट्टा का निर्माण करता है. 


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार एसआई धर्मेंद्र गुप्त सूचना पर दल बल के साथ भोलू पासवान के घर को तलाशी लिया गया. इस दौरान आधे दर्जन अर्ध निर्मित देसी कट्टा एवं राइफल बनाने वाले ढेर सारे उपकरण बरामद किया गया.