Hindi News / news / चुनाव प्रचार के अंतिम दिन खराब मौसम ने दिया झटका, हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने...

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन खराब मौसम ने दिया झटका, हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने के कारण तेजस्वी नहीं कर पाए प्रचार

1st Bihar Published by: Updated Oct 19, 2019, 2:03:48 PM

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन खराब मौसम ने दिया झटका, हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने के कारण तेजस्वी नहीं कर पाए प्रचार

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दिन खराब मौसम ने उम्मीदवारों को झटका दिया है। खराब मौसम की वजह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज चुनावी जनसभा को संबोधित नहीं कर पाएंगे। तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण आज पटना से उड़ान नहीं भर सका। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आज दरौंदा विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार उमेश सिंह के लिए चुनाव प्रचार करना था। इसके अलावा उन्हें सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर में भी आरजेडी उम्मीदवारों के लिए जनसभा को संबोधित करना था लेकिन खराब मौसम के कारण पटना से नहीं निकल पाए। 


तेजस्वी यादव पटना से ही दरौंदा, सिमरी बख्तियारपुर और बेलहर में मोबाइल के जरिये चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभी सीटों पर आगामी 21 अक्टूबर को मतदान होना है और आज शाम चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा।