ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

मोदीजी का दवाई करने के लिए लालूजी अभी भी तैयार हैं, मुंबई में बोले तेजस्वी.. बाल पक गया लेकिन वे डरे और झूके नहीं

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 17 Mar 2024 08:35:58 PM IST

मोदीजी का दवाई करने के लिए लालूजी अभी भी तैयार हैं, मुंबई में बोले तेजस्वी..  बाल पक गया लेकिन वे डरे और झूके नहीं

- फ़ोटो

MUMBAI: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार को समापन हो गया। मुंबई के शिवाजी पार्क में इस मौके पर इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के अलावे समाजवादी पार्टी, NCP (शरद गुट), आम आदमी पार्टी (AAP),शिवसेना (UBT) सहित इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता भी उपस्थित थे। मुंबई में आयोजित इस रैली को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। मुंबई में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित किया। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थानों को हाईजैक किया जा रहा है। चुनी हुई सरकारों को खरीदा जा रहा है। ईडी, सीबीआई के जरिये डराकर पार्टी को तोड़ा जा रहा है। संविधान और लोकतंत्र को खतरा है। इसे बचाने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा किया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी को दिल से धन्यवाद देते है। इस दौर में जहां पूरी ताकते लगाई गयी है डराया जा रहा है लालच दिया जा रहा है। देश को बांटने वाले के खिलाफ हम एकजुट हुए है।


तेजस्वी ने इस दौरान पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ा दुश्मन गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई है आज मुद्दे की बात नहीं हो रही है। भाजपा के कुछ लोग एनर्जी ड्रिक पीकर हमलोगों को गालियां देते हैं। हमलोग लोगों की लड़ाई लड़ने वाले है डरने वाली नहीं है। मोदी जी का दवाई करने के लिए लालू जी अभी भी तैयार है। मोदी जी से लड़ते लड़ते लालू जी का बाल पक गया है लेकिन वे डरे नहीं झूके नहीं। हम लोगों से यह कहना चाहते हैं कि भाजपा वालों से बचके रहिएगा। मोदी जी झूठ बोलने के फैक्ट्री है। 


हम लोग सच्चे लोग है और सच्चे लोगों को कितना भी डराओगे डरते नहीं। इनके गिदरभभकी से हम डरने वाले नहीं है। सत्ता में आए चाहे ना आये हमे यात्रा को करना पड़ेगा हमेशा जनता के बीच रहना होगा। बीजेपी ने जनता के बीच भेदभाव और नफरत फैला दिया है। महाराष्ट्र सरकार में जितने लोग सत्ता में बैठे है वो सभी लीडर नहीं डिलर है। ये लोग केवल डिलिंग करते हैं। हमको कितना भी मिटाने की कोशिश करोंगे फिर से कारवां बनाने की हौसला रखते हैं। 


आगे तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हमारे चाचा को ही हाईजैक कर लिया। मोदी जी बार बार कहते हैं कि मोदी की गारंटी सबसे मजबूत वाली गारंटी है हम तो कहते हैं की पहले हमारे चाचा जी की गारंटी देकर दिखाइए। बिहार इस बार चौकाने वाला रिजल्ट हम देने का काम करेंगे। आपलोग एकजुट होकर लड़ाई लड़िए। डिप्टी सीएम रहते 17 महीने में हमने 5 लाख लोगों को बिहार में नौकरी दिये। मोदी जी इतने दिन पीएम रहे कितने लोगों को नौकरी दिये यह सब जानते हैं।