1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 18, 2023, 5:22:27 PM
- फ़ोटो
PATNA: I.N.D.I.A. गठबंधन की बड़ी बैठक कल दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार के कई नेता दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गये हैं। इंडिया गठबंधन की इस बैठक पर बीजेपी ने हमला बोला है। बिहार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह आज ये लोग दिल्ली की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं इसी तरह जब 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बनने पर मोदी जी के शपथ में भी ये लोग जाएंगे।
मंगलवार यानि कल होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से कोई फायदा नहीं होने वाला है। दिल्ली आना-जाना तो लगा ही रहेगा। जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री फिर बनेंगे तब उस दिन ये लोग उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भी जाएंगे। 2024 में इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। इस बैठक का कोई नतीजा निकलने वाला नहीं है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने की मांग पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस माने तब ना नीतीश पीएम उम्मीदवार बनेंगे। वही राजद सुप्रीमो के उस बयान पर जिसमें लालू ने कहा था कि नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकेंगे इस पर शाहनवाज ने कहाकि मोदी जी को कौन उखाड़ सकता है देश की जनता उनके साथ है।