Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज का चुड़ैल ने किया पीछा, दुल्हन समझने की भूल पड़ी भारी; जानिए... उस रात का डरावना सच! Bihar News: बिहार में यहां GRP को मिले बॉडी वार्न कैमरे, अब हर गतिविधि पर होगी पैनी नजर INDIAN RAILWAY : चुनाव से पहले बिहार पर खूब मेहरबान हो रही मोदी सरकार, अब मिलेगा एक और नया उपहार CJI B.R. Gavai: तीसरे नंबर पर था, फिर भी बना CJI... गवई ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र RAOD ACCIDENT : तेज रफ़्तार का कहर, 20 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार कार; 3 की मौत Bihar Bhumi: जमीन रजिस्ट्री में 2 करोड़ का घपला, 5 महिलाओं ने मिल कर दिया बड़ा कांड; कोर्ट से जारी हुआ आदेश Transfer Posting : बिहार चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बदलाव, कई थानों के SHO हुए इधर-उधर Bihar News: दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए... पूरी डिटेल पाकिस्तान के खिलाफ खूब विकेट चटकाता है यह भारतीय गेंदबाज, Asia Cup 2025 में भी इस चैंपियन पर टिकी रहेंगी फैंस की निगाहें Asia Cup 2025 में बुमराह नहीं खेलेंगे सभी मैच? एबी डिविलियर्स का बड़ा खुलासा.. इस गेंदबाज को बताया सबसे चालाक
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 09 Aug 2023 08:27:28 AM IST
- फ़ोटो
DESK: लगातार हो रही बारिश से अब नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गोपालगंज में गंडक और पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। वही मोतिहारी के पताही और जुहली गांव में पानी घुस गया है। जिससे बाढ़ की स्थिति बन गयी है। गांव के चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है जिससे लोगों की समस्या बढ़ गयी है। लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वही बारिश का पानी अब धीरे-धीरे गांव के कई घरों में भी घुसने लगा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नेपाल के तराई इलाकों में लगातार भारी बारिश से उत्तर बिहार के कई नदियों में उफान देखने को मिल रहा है।
गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर सहित आस-पास के जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन इन इलाके में लगातार नजर बना रखी है। कई जिलों के निचले हिस्से जलमग्न हो गये है। यहां बाढ़ सी स्थिति देखने को मिल रही है। देर रात से लगातार हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर शहर भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
शहरी क्षेत्र के कई इलाके लगातार जलमग्न हो रहे हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाकर रख दी है। मुजफ्फरपुर में औराई प्रखंड में बागमती नदी पर बने पीपा पुल ध्वस्त हो गया है। कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। बागमती नदी का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान के आस-पास पहुंच गया है।
वही गोपालगंज में लगातार बारिश होने से गंडक का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा है। वाल्मिकी नगर बराज से 2 लाख 90 हजार 200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गोपालगंज में गंडक के निचले इलाके में कुछ घंटे में तेजी से पानी बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। फिलहाल तटबंध सुरक्षित बताया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। नवादा में भारी बारिश से सदर अस्पताल में पानी घुस गया है। शहर के तमाम सड़कों की स्थिति नारकीय हो गयी है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वही लगातार हो रही बारिश की वजह से नवादा के बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।