Hindi News / news / अभी-अभी : मोतिहारी में कोचिंग संचालक का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने मारी...

अभी-अभी : मोतिहारी में कोचिंग संचालक का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Oct 06, 2019, 8:52:02 PM

अभी-अभी : मोतिहारी में कोचिंग संचालक का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुर्गा पूजा के अवसर पर भी अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना इलाके की है. जहां पिपरा गांव अपराधियों ने एक युवक को गोलीमार दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान संजय कुशवाहा के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुशवाहा एक निजी कोचिंग का संचालन करते थे. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोचिंग संचालक संजय कुशवाहा अपने घर की ओर जा रहे थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी होकर घटनास्थल पर गिर पड़े. आनन फानन में स्थानीय लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके [पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.