Hindi News / news / बिहार: कारोबारी की हत्या, टहलने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

बिहार: कारोबारी की हत्या, टहलने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Oct 10, 2020, 9:14:29 AM

बिहार: कारोबारी की हत्या, टहलने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

- फ़ोटो

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है. अपराधियों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना रेलवे रैक प्वाइंट के पास की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कारोबारी मनोज सिंह सुबह में टहलने के लिए निकले हुए थे. इस दौरान ही अपराधियों ने तीन गोली मार दी. आसपास के लोगों घायल मनोज को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

मारी तीन गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मनोज सिंह को दो गोली सीने और एक पैर में गोली लगी है. घटना की सूचना मिलने के बाद तीन थानों की पुलिस पहुंची हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बजरिया ब्लॉक के पास मनोज सिंह की मोटर पार्ट्स की दुकान है. वह रोज अपने घर से निकलकर टहलने के लिए जाते थे. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर अपराधियों ने क्यों गोली मारी है.