1st Bihar Published by: Updated Oct 24, 2020, 11:26:07 AM
- फ़ोटो
PATNA : वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के साथ कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. मुकेश साहनी की पहली जनसभा भभुआ में होगी जबकि दूसरी जनसभा दिनारा विधानसभा क्षेत्र के नटवर में होगी.
मुकेश सहनी आज कुल 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. ब्रह्मपुर विधानसभा के डुमरी में संजय जयसवाल के साथ उनकी जनसभा होगी और बेतिया में शाम 4 बजे.
इसके पहले मुकेश साहनी ने शुक्रवार को डॉ संजय जायसवाल के साथ बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी के लिए चुनाव प्रचार किया. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह सासाराम की जनसभा में भी मौजूद रहे. मुकेश सहनी लगातार एनडीए उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उनका दावा है कि बिहार में एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी.