Bihar Election 2025: PM मोदी ने कर दिया क्लियर, जानिए बिहार में किसकी बन रही सरकार और कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : नीतीश कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती, क्या कायम रहेगा EBC वोट बैंक; सीमांचल में कितना काम आएगा यह 'जादुई समीकरण', Bihar Election 2025: PM मोदी ने बिहार चुनाव में की 14 जनसभाएं, देखिए अन्य नेताओं का रिकॉर्ड Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट जारी, इस दिन से देखने को मिलेगा ठंड का असली रूप Bihar Election 2025: आज से बंद होगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस, परिवार संग मनाया जश्न; कार्यकर्ताओं के बीच काटेंगे केक दिनारा में जय कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया बाप के साथ पार्टी करने आए शख्स ने बेटी की इज्जत लूट ली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर कर दी चढ़ाई बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद
1st Bihar Published by: Updated Tue, 09 Mar 2021 07:46:36 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने का इंतजार हो रहा है लेकिन पटना जिले के लगभग दो दर्जन से ज्यादा मुखिया के लिए बुरी खबर है। जिले में 2 दर्जन से अधिक के मुखिया चुनाव लड़ने से वंचित रहेंगे। अब तक 4 पंचायत के मुखिया के खिलाफ सात निश्चय योजना में गड़बड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं सरकार सात निश्चय योजना का कार्य पूरा नहीं कराने वाले मुखिया को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दे चुकी है।
सात निश्चय योजना में गड़बड़ी करने के आरोप में नौबतपुर प्रखंड के अजवां पंचायत के मुखिया, घोसवरी प्रखंड के गोसाइर गांव और पैजना पंचायत के मुखिया और अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के मुखिया शामिल हैं। इन चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। जिला प्रशासन ने दर्जनभर से अधिक पंचायतों की सूची तैयार कर ली है। इन पंचायतों में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में शामिल हर घर नल का जल और पक्की नदी जल योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ है लेकिन राशि का आवंटन किया गया है। ऐसे में गड़बड़ी उजागर होने के बाद कार्रवाई होनी तय है।
पटना जिले में नौबतपुर प्रखंड के 48 वार्ड, बख्तियारपुर प्रखंड के 9 वार्ड, अथमलगोला प्रखंड के 6 वार्ड, घोसवरी प्रखंड के 16 वार्ड, मोकामा प्रखंड के 7 वार्ड, पंडारक प्रखंड के 10 वार्ड, फतुहा प्रखंड के 3 वार्ड, दनियावा के 1 वार्ड, फुलवारी प्रखंड के 3 वार्ड, संपतचक प्रखंड के 2 वार्ड, बिहटा प्रखंड के 8 वार्ड, मनेर प्रखंड के 2 वार्ड, दानापुर के 1, मसौढ़ी के 9, धनरूआ के 3, पुनपुन के 10 वार्ड, पालीगंज प्रखंड के 10 वार्ड, दुल्हिन बाजार के 3 वार्ड और विक्रम प्रखंड के 3 वार्ड में हर घर नल का योजना का काम पूरा नहीं हुआ है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा है कि चार मुखिया पर सात निश्चय योजना के तहत गड़बड़ी करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है बाकी पंचायतों में काम पूरा नहीं करने वाले मुखिया को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।