1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Jun 26, 2023, 9:12:16 PM
- फ़ोटो
SHEOHAR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओँ को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शिवहर का है जहां अपराधियों ने मुखिया के बेटे से 50 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी है।
रंगदारी की रकम नहीं देने पर अपहरण कर हत्या करने तक की धमकी दी गयी है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुखिया और पूरा परिवार काफी दहशत में है। मुखिया ने जिले के एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। पिपराही के मेसोढ़ा मुखिया तेजनारायण साह के बेटे से बदमाशों ने रंगदारी की मांग की है।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। धमकी देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही मुखिया तेजनारायण साह और उनका परिवार बेटे को धमकी मिलने से काफी दहशत में हैं और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।