लंदन के साइंस म्यूजियम की तर्ज पर बनेगी पटना की साइंस सिटी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 08, 2024, 8:05:00 PM

लंदन के साइंस म्यूजियम की तर्ज पर बनेगी पटना की साइंस सिटी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा एलान

- फ़ोटो

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। अपने विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को लंदन स्थित साइंस म्यूजियम पहुंचे और साइंस म्यूजियम के बारे में विस्तृत जानकारी ली। लंदन के इसी साइंस म्यूजियम के तर्ज पर पटना में साइंस सिटी को बनाया जाएगा। 


मुख्यमंत्री ने कहा है कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को लंदन के साइंस म्यूजियम की तरह ही बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र- छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिये लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायेगा।


इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत मौजूद रहे।