Hindi News / news / मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिले में दबंगों की करतूत, पीएम आवास के लिए...

मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिले में दबंगों की करतूत, पीएम आवास के लिए महिला मुखिया की कर दी पिटाई

1st Bihar Published by: Updated Feb 09, 2022, 2:43:07 PM

मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिले में दबंगों की करतूत, पीएम आवास के लिए महिला मुखिया की कर दी पिटाई

- फ़ोटो

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिले में दबंगों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यहां गांव के दबंगों ने मुखिया और उसके घर वालों की पिटाई कर दी. दरअसल यह पूरा विवाद प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने को लेकर शुरू हुआ. मामला तुंगी पंचायत का है. जहां पंचायत के ही दबंग महिला मुखिया मंती देवी से आवास के लिए दबाव बना रहे थे.


जबरदस्ती करने पर मुखिया ने कहा आप सक्षम हैं, यह योजना गरीबों के लिए है. आपको प्रधानमंत्री आवास की क्या जरूरत है. लेकिन मुखिया के समझाने के बाद भी वह नहीं माने और इसपर ही विवाद शुरू हो गया. दबंगों ने मुखिया के साथ मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं बीच बचाव करने आये मुखिया के परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई. 


यहां तक की मुखिया के गोतनी जो कि गर्भवती थी और डिलेवरी कराकर तुरंत लौटी थी उसकी भी पिटाई कर दी. तुंगी पंचायत की महिला मुखिया मंती देवी से मारपीट का वीडियो वायरल अब तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल मुखिया ने 4 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराया है