Hindi News / news / मुंबई के एक होटल में मिली सांसद की लाश, सुसाइड की आशंका

मुंबई के एक होटल में मिली सांसद की लाश, सुसाइड की आशंका

1st Bihar Published by: Updated Feb 22, 2021, 3:34:52 PM

मुंबई के एक होटल में मिली सांसद की लाश, सुसाइड की आशंका

- फ़ोटो



DESK:- बड़ी खबर मुंबई से आ रही है जहां दमन और दीव के सांसद मोहन डेलकर का शव एक होटल से मिलने से सनसनी फैल गई।  मुंबई के मरीन ड्राइव इलाका स्थित होटल में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। 

 

मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित होटल से 58 वर्षीय मोहन डेलकर का शव मिलने से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। मोहन डेलकर दादरा और नागर हवेली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद रह चुके हैं। 1989 में पहली बार वे इस संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गये थे। उसके बाद कई बार यहां से सांसद रहें। मोहन डेलकर भारतीय नवशक्ति पार्टी की ओर से भी सासंद रह चुके हैं। 2009 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में वो बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।