Hindi News / news / मुंगेर में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने वाहन को भी फूंका, शराब...

मुंगेर में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने वाहन को भी फूंका, शराब पीने के बाद वारदात को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Feb 09, 2022, 1:56:36 PM

मुंगेर में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने वाहन को भी फूंका, शराब पीने के बाद वारदात को दिया अंजाम

- फ़ोटो

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों की हत्या कर दी है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित ऋषिकुंड की है। यहां बुधवार की सुबह एक साथ दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के पास शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं।


मंगलवार की देर रात अपराधियों ने ऋषिकुंड में मालवाहक चालक की हत्या कर उसके वाहन को भी आग के हवाले कर दिया वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही दूसरा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतकों की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मो. शहजाद और बबलू मांझी के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल के आसपास कुछ शराब की बोतलें भी मिली हैं। अपराधियों ने मृतक चालक के मालवाहक वाहन को भी फूंक दिया है।


पुलिस ने किसी नक्सली वारदात से इनकार करते हुए बताया कि चालक मो. शहजाद का शव सड़क किनारे झाड़ी में बरामद किया गया है वहीं बबलू मांझी का शव पानी में मिला है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल का है। घटनास्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारियों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।