Hindi News / news / नगर आयुक्त अनुपम सुमन ने सहयोगियों को हाथ से लिखी भावनात्मक चिट्ठी, कहा-पटना...

नगर आयुक्त अनुपम सुमन ने सहयोगियों को हाथ से लिखी भावनात्मक चिट्ठी, कहा-पटना को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाइये

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 23, 2019, 6:26:55 PM

नगर आयुक्त अनुपम सुमन ने सहयोगियों को हाथ से लिखी भावनात्मक चिट्ठी, कहा-पटना को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाइये

- फ़ोटो

Patna: ईश्वर की सेवा करने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे चुके नगर निगम के पूर्व कमिश्नर अनुपम सुमन ने अपने सहयोगियों को भावनात्मक चिट्ठी लिखी है। अनुपम सुमन को विदाई समारोह में आने के लिए आग्रह किया जा रहा था। वे खुद नहीं आये लेकिन अपने हाथों से लिख कर लम्बी चिट्ठी नगर निगम में भेजा। नगर आयुक्त का भावनात्मक पत्र अनुपम सुमन ने अपने पत्र में पटना नगर निगम में बिताये गए 14 महीनों का जिक्र किया है। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा है कि पटना को विश्व स्तरीय शहर बनाने का जिम्मा वहां काम कर रहे लोग उठाएं। पढ़िए अनुपम सुमन का वो पत्र जो उन्होंने आज नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को भेजा है।