Hindi News / news / नालंदा में युवक का मर्डर, आंख निकाल कर शव को फेंका

नालंदा में युवक का मर्डर, आंख निकाल कर शव को फेंका

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 12, 2019, 1:45:07 PM

नालंदा में युवक का मर्डर, आंख निकाल कर शव को फेंका

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ नीचे गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने एक युवक की दर्दनाक हत्या कर दी है. अज्ञात अपराधियों ने युवक की दोनों आंख निकाल कर उसके शव को नहर किनारे फेंक दिया. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के मानपुर थाना इलाके की है. जहां पलटपुरा गांव में अपराधियों ने इस दर्दनाक हत्या को अंजाम दिया है. धारदार हथियार से युवक की दोनों आंखें निकालने के बाद अपराधियों ने उसके शव को नहर के किनारे फेंक दिया था. जब आज ग्रामीणों की नजर उस शव के ऊपर पड़ी तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक युवक की पहचान बेलक्षी पलटपूरा के रहने वाले ललन पासवान के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि कल शाम युवक अपने खेत देखने गया था. उसके बाद देर रात तक वापस नहीं लौटा. सुबह खबर मिली की उसकी ह्त्या कर शव को नहर के किनारे फेंका गया है. युवक की हत्या के बाद से उसके घर में मातम पसरा है. मानपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि युवक चेन्नई में रहकर काम करता था. 20 दिन पहले ही युवक अपने गांव लौटा था. नालंदा से राज की रिपोर्ट