Hindi News / news / मुजफ्फरपुर: दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में लूट से हड़कंप, कई राउंड फायरिंग

मुजफ्फरपुर: दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में लूट से हड़कंप, कई राउंड फायरिंग

1st Bihar Published by: Updated Jan 04, 2022, 3:27:40 PM

मुजफ्फरपुर: दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में लूट से हड़कंप, कई राउंड फायरिंग

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : इस वक्त बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अपराधियों ने पीएनबी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अबतक मिले जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंक लूट के दौरान कई राउंड फायरिंग की. इस घटना के बाद इलाके में दहसत का माहौल बना है. वहीं लूट की सूचना मिलते ही घटना पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई है.


घटना मुजफ्फरपुर के पतासरैया के बखरा पीएनबी बैंक का है. फ़िलहाल लूट की गई रकम की जानकारी नहीं मिली है. वारदात के बाद ये लुटेरे लोगों की आंखों के सामने से बंदूक लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हो गए.


 बैंक फायरिंग के दौरान ग्रामीणों ने गुस्से में बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया. इससे दो लुटेरे बाइक से गिर पड़े. वहीं अन्य फरार हो गए. ग्रामीणों ने दोनों अपराधियों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. इस बीच सरैया थानेदार सुनील कुमार मौके पर पहुंचे. दोनों लुटेरों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है.