1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 08, 2019, 5:15:21 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराधियों के एक ऐसे गिरोह पर शिकंजा कसा है जो ऑटो चालक बनकर यात्रियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देता था। जिले की पुलिस के लिए ऑटो ड्राइवर गैंग लंबे अरसे से सरदर्द बना हुआ था। पुलिस ने इस गैंग के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे हैं। यह गिरोह लंबे वक्त से मुजफ्फरपुर में सक्रिय था रात के वक्त यात्रियों को अपनी आंखों में बिठाकर सुनसान जगह पहुंचते ही गैंग उनके साथ लूटपाट करता था। पुलिस ने इस गैंग पर नकेल कसते हुए बैरिया इलाके से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों अपराधियों से अहियापुर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान संजीत कुमार और आनंद कुमार के रूप में की गई है पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने में जुटी हुई है। मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट