Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या, आरोपित को भी लोगों ने...

मुजफ्फरपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या, आरोपित को भी लोगों ने मार डाला

1st Bihar Published by: Updated Mar 06, 2022, 10:17:39 PM

मुजफ्फरपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या, आरोपित को भी लोगों ने मार डाला

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित को भी मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


मोतीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़चक में रविवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब इलाके के एक ग्रामीण चिकित्सक बच्चा किशोर दुबे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या से गुस्साएं लोगों ने आरोपित की भी मार डाला। हालांकि हत्या के आरोपित लाल मोहन मांझी  का शव अब तक नहीं मिल पाया है। 


जबकि ग्रामीण चिकित्सक की लाश को बरामद कर लिया गया है। घटना के कारणों का पता भी अब तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


इलाके में इस घटना की चर्चा शुरू हो गयी है। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगे है कि आखिर इस घटना के पीछे कारण क्या था। आरोपित की लाश भी अब तक बरामद नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है।