Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी वारदात, फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 22 लाख...

मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी वारदात, फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 22 लाख की लूट, दो कर्मियों को मारा चाकू

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 05, 2023, 8:06:31 PM

मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी वारदात, फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 22 लाख की लूट, दो कर्मियों को मारा चाकू

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार तीन बदमाश अचानक दफ्तर में घुसे और मैनेजर समेत दो कर्मचारियों को चाकू से मारकर घायल कर दिया और 22 लाख रुपये कैश लूटकर हथियार लहराते फरार हो गये। 


लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि थानेदार संजय कुमार लूट की राशि को संदिग्ध बता रहे हैं। उनका कहना है कि बीमा के कारण फाइनेंस कर्मी राशि को बढ़ाकर बताते हैं। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।