राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक: पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस महिला अधिकारी को मिला दंड, इस जुर्म में मिली सजा, जानें... Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार Bihar News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत; एक घायल CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker से ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker से ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 16 Sep 2023 10:15:53 AM IST
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुए नाव हादसे में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे नेता विपक्ष विजय सिन्हा पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिन्हा को मधुपट्टी में लोगों ने घेर लिया और फिर बांस-बल्ले से रास्ता बंद कर दिया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया गया। ग्रामीणों से समझाइश के बाद विजय सिन्हा बाहर आ पाए।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मधुपट्टी में नाव हादसे में मारे गए एवं लापता लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बागमती पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को मजबूरन नाव का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल होता तो यह हादसा नहीं होता। विजय सिन्हा बागमती नदी के उस घाट पर भी गए, जहां घटना हुई।
विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि,नीतीश सरकार संवेदनहीन हैं। इस बीच भीड़ को सिन्हा से बात करने का मौका मिला तो लोग पुल नहीं बनने को लेकर नाराजगी जताने लगे। जिसके बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - पुल बनाना राज्य सरकार का काम है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वे सरकार से जल्द पुल बनाने की मांग करेंगे। विधानसभा में भी पुरजोर तरीके से इस मुद्दा को उठाएंगे। इसके बाद लोग शांत हुए।
बता दें कि, जिले के गायघाट प्रखंड के भटगामा घाट पर बागमती नदी में गुरुवार की सुबह एक नाव पलट गयी। इस हादसे में मधुरपट्टी गांव से सवार होकर आये 32 लोग नदी में डूबने लगे। इनमें करीब 20 लोगों को बचा लिया गया था जबकि 12 लोग लापता हो गए थे। आज भी लापता लोगों की खोज जारी है। नाव में कई बच्चे भी सवार थे जो स्कूल जा रहे थे। नाव हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार को भी जारी है। अब तक चार लोगों के शव मिले हैं, अन्य 8 लापता हैं।