1st Bihar Published by: PRABHAT SHANKAR Updated Sep 23, 2022, 11:59:20 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां नदी में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना गायघाट थानाक्षेत्र के केवटसा कटरा मोड़ चौक के पास बागमती नदी की है। तीन शव मिलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गायघाट थाना और बेनीबाद ओपी पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ तीनो शव नदी के पानी में बह कर आया है। शव को देखकर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। महिला और एक बच्ची का शव नारियल के रस्सी से बंधा था। साथ ही बगल में एक पुरुष का भी शव था। शव को देखकर पता चलता है कि महिला की उम्र 25 साल के आसपास है, बच्ची 9 साल की है, जबकि पुरुष की उम्र करीब 30 साल होगी।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ये साफ़ हो पायेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या है। बताया जा रहा है कि तीनो एक ही परिवार के लोग हैं।