Hindi News / news / MUZAFFARPUR NEWS: शिल्पा शेट्टी को देखने पहुंची महिला से उचक्कों ने छीना सोने...

MUZAFFARPUR NEWS: शिल्पा शेट्टी को देखने पहुंची महिला से उचक्कों ने छीना सोने का चेन, भीड़ के हत्थे चढ़ गया युवक, पुलिस ने बचायी जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 07, 2024, 8:39:44 PM

MUZAFFARPUR NEWS: शिल्पा शेट्टी को देखने पहुंची महिला से उचक्कों ने छीना सोने का चेन, भीड़ के हत्थे चढ़ गया युवक, पुलिस ने बचायी जान

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी  एक ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन करने पहुंची थी। इस दौरान शिल्पा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ का फायदा उठाकर उच्चकों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया। 


तभी लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जब पुलिस पहुंची तब युवक की जान बची। भीड़ ने पीट-पीटकर युवक को अधमरा कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक की जान बचायी और उसे थाने ले गयी। जहां युवक से पूछताछ की जा रही है। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक की है। सोने का चेन छीने जाने की शिकायत महिला ने पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।