1st Bihar Published by: Updated Jun 08, 2021, 8:51:58 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: सदर अस्पताल के डाटा ऑपरेटर द्वारा घुस मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग में बहाली के नाम पर पैसे के खेल का ऑडियो सामने आया है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
इसकी शिकायत मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार से की गयी। एएनएम पद की एक दावेदार प्रेरणा प्रियदर्शनी अपनी शिकायत लेकर पहुंची और संबंधित ऑडियो को सौंपा। जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले पर कार्रवाई का भरोसा जताया। वायरल इस ऑडियो में सिविल सर्जन कार्यालय में बहाली के नाम पर पैसा मांगे जाने की शिकायत की गयी है।
शिकायतकर्ता प्रेरणा प्रियदर्शनी ने बताया कि बीते दिनोंं नर्सिंग कार्य में सेवा देने के लिए उसने आवेदन दिया था। जिसके बाद से अस्पताल का एक डाटा ऑपरेटर पैसा देने के लिए उसपर दबाव बना रहा रहा। डीएम से मिलने के दौरान हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष शरीफुल हक भी युवती के साथ थे।
हम के जिलाध्यक्ष हक ने बताया कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो हम पार्टी अपना आंदोलन को तेज करेगी। हालांकि इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने अपनी अनभिज्ञता बतायी। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास कोई शिकायत आती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।