ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

नीतीश के गृहक्षेत्र में नाबालिग लड़की का दूसरी बार अपहरण, अपहर्ता ने किया प्रेग्नेंट, केस उठाने की दे रहा धमकी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 30 Sep 2023 06:58:19 PM IST

नीतीश के गृहक्षेत्र में नाबालिग लड़की का दूसरी बार अपहरण, अपहर्ता ने किया प्रेग्नेंट, केस उठाने की दे रहा धमकी

- फ़ोटो

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में नाबालिग लड़की का एक नहीं बल्कि दो बार अपहरण किया गया है। पहली बार कोचिंग जाने के क्रम में लड़की को अगवा किया गया था लेकिन उस वक्त किसी तरह वह युवक के चंगुल से भागकर घर पहुंच गयी थी। उस वक्त जब मेडिकल कराया गया था तब वो दो महीने की गर्भवती थी। दूसरी बार अपहरण तब किया गया जब वह अपने नानी के घर गई हुई थी। 


अब प्रेग्नेंट नाबालिग लड़की का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। परिजन थाने का चक्कर लगाकर थक चुके हैं लेकिन अभी तक ना तो लड़की की सकुशल बरामदगी हो पाई है और ना ही आरोपी युवक पर कोई कार्रवाई की गयी है। युवक के द्वारा लगातार परिजनों को धमकी दी जा रही है जिससे उनके बीच दहशत का माहौल है। 


नालंदा में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता आज दो माह की गर्भवती है लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र का है। आरोपी लगातार परिजनों को केस उठाने की धमकी दे रहा है। धमकी मिलने से पूरा परिवार दहशत में है। परिजनों ने सोहसराय पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। आज पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 5 मई को नाबालिग लड़की कोचिंग जा रही थी इसी दौरान एक शख्स ने उसका अपहरण कर लिया था। लड़की के अगवा होने के बाद परिजनों ने सोहसराय थाने में केस दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद लड़की किसी तरह वहां से भागकर मां को फोन किया। जिसके बाद पुलिस की मदद से लड़की को नगरनौसा से बरामद किया गया। पीड़िता की मां ने कि उनकी बेटी दो माह की गर्भवती है। जिसे मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन रात हो जाने के कारण मेडिकल नहीं हो सका। 


फिर अगले दिन कोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल कराया गया तब पता चला कि वो दो महीने की प्रेंग्नेंट हैं। जिसके बाद लड़की को नानी घर भेज दिया गया। जिसकी जानकारी सिर्फ सोहसराय थाना पुलिस को दी गयी थी लेकिन दोबारा उनकी बेटी को अगवा कर लड़का फरार हो गया। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं चल सका है। लड़की के पिता के मोबाइल पर लड़के ने फोन कर केस उठाने की धमकी लगातार दे रहा है। जिससे पूरा परिवार काफी दहशत में है। परिजनों ने सोहसराय थाना पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजन न्याय के लिए दर दर की ठोकरे खा रहे हैं।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट...