Bihar Election 2025: ‘पहले वाले ने कोई काम नहीं किया, उसे वोट मत दीजिएगा’, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मतदाताओं से अपील तेजस्वी यादव की अरवल में हुंकार: हर घर को मिलेगी नौकरी, बनेगी पढ़ाई-दवाई और कार्रवाई वाली सरकार Bihar Election 2025 : विधानसभा चुनाव में 10 पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब,पटना एसएसपी ने वेतन रोकने का आदेश दिया Bihar Election 2025: वजीरगंज में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का तीखा प्रहार, एनडीए और महागठबंधन पर साधा निशाना Bihar Election 2025: वजीरगंज में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का तीखा प्रहार, एनडीए और महागठबंधन पर साधा निशाना Bihar Election 2025 : पवन सिंह की रैली में उमड़ी भीड़, पंडाल गिरा; टली बड़ी दुर्घटना Train News: दो-चार-छह घंटे नहीं बल्कि ढाई दिन की देरी से खुली बिहार जाने वाली यह ट्रेन, यात्रियों ने रेलवे को खूब कोसा Train News: दो-चार-छह घंटे नहीं बल्कि ढाई दिन की देरी से खुली बिहार जाने वाली यह ट्रेन, यात्रियों ने रेलवे को खूब कोसा India Post Payment Bank : रातोंरात करोड़पति बना मैट्रिक का छात्र, किसान के बेटे के खाते में आए 21 करोड़ रुपये; जानिए क्या है पूरा मामला Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रशासन अलर्ट, इन विधानसभा क्षेत्रों में सशस्त्र घुड़सवार दस्ते से होगी निगरानी
1st Bihar Published by: Updated Tue, 29 Mar 2022 01:48:55 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना की 17 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पूजा-पाठ के नाम पर एक ढोंगी बाबा ने 10 लोगों के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 28 मार्च को पीड़िता ने राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली की मकान मालकिन प्रियंका जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। वह गरीब परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाती है। मामला दर्ज होने के बाद राजीव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता की सहेली की मकान मालकिन प्रियंका देवी गरीब लड़कियों को झांसे में लेकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाती थी। पीड़िता का आरोप है कि प्रियंका ने उसे पूजा-पाठ का झांसा दिया था। कहा था कि पूजा कराओगी तब नोटों की बारिश होने लगेगी। फिर क्या था दोनों नाबालिक लड़कियां महिला के झांसे में आ गयी। 27 फरवरी को दोनों पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचे जहां पहले से मौजूद एक युवक दोनों लड़कियों को लेकर बनारस के लिए निकला।
जिसके बाद उसे बनारस से फरीदाबाद ले जाया गया। जहां एक बाबा के घर पर दोनों लड़कियों को रखा गया था वहां पहले से 10 लोग मौजूद थे। पूजा करने के लिए एक लड़की को बैठाया गया लेकिन उसकी सहेली को पीरियड्स चल रहे थे इसलिए उसे पूजा पर बैठने से रोक दिया गया। उसे बाहर बैठा दिया गया। जिसके बाद मौका पाकर सहेली वहां से भाग निकली। वह पटना में अपने घर पर पहुंच गयी। और वहां पूजा के दौरान पीड़िता को खाने के लिए ढोंगी बाबा ने प्रसाद दिए। प्रसाद खाने के बाद पीड़िता बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसके बाद ढोंगी बाबा और 10 युवकों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।
इस दौरान बिस्तर पर नोटों की गड्डी रखकर अश्लील वीडियो भी बनाया गया। शरीर के सारे कपड़े उतार दिए गये थे। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को पुजारी के घर पर दो दिनों तक रखा गया था। जिसके बाद उसे बनारस लाया गया। बनारस पहुंचने पर पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाते हुए पटना पहुंच गयी।
पटना पहुंचने के बाद उसने इस बात की जानकारी महिला दलाल प्रियंका को बतायी। यह सब जानने के बावजूद प्रियंका ने उसे फिर पैसों का लालच दिया और किसी से यह बात नहीं बताने की बात कही। प्रियंका ने उसे फिर बनारस चलने को कहा इसके लिए वह पीड़िता पर दवाब बनाने लगी लेकिन वह बनारस जाने से बजाए राजीव नगर थाना पहुंच गयी।
जहां उसने अपनी आपबीती पुलिस को बतायी जिसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रियंका की गिरफ्तारी में जुटी है और इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। प्रियंका से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने अब तक कितनी लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद की है।