Hindi News / news / भागलपुर में नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

भागलपुर में नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 17 Updated Aug 22, 2019, 7:45:38 PM

भागलपुर में नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

BHAGALPUR : इस वक्त ताजा खबर भागलपुर से आ रही है. जहां एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतिका के घर में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के मधुसूदनपुर थाना इलाके की है. जहां नाथनगर एरिया में एक लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक लड़की की पहचान नाथनगर के रहने वाले अनिल दास की बेटी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है. मृतका के पिता अनिल दास का कहना है कि उनके परिवार में सबलोग सब्जी बेचने का काम करते हैं. सभी लोग गुदरी बाजार सब्जी बेचने गए हुए थे. जब वह शाम को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि बेटी का शव पंखे से लटका हुआ है. नाबालिग लड़की के खुदकुशी के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. परिवार वालों से भी पूछताछ जारी है. भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट