Hindi News / news / नालंदा में रिश्ते का मर्डर, भाई ने ही भाई को गला दबाकर मार...

नालंदा में रिश्ते का मर्डर, भाई ने ही भाई को गला दबाकर मार डाला

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Jan 12, 2020, 10:09:19 AM

नालंदा में रिश्ते का मर्डर, भाई ने ही भाई को गला दबाकर मार डाला

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां एक भाई ने रिश्ते का मर्डर कर  दिया. भाई ने अपने ही भाई की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात नालंदा जिले के वेना थाना इलाके की है. जहां अरौत गांव में एक भाई ने अपने ही भाई की गला दबाकर हत्या कर दी. मिली जानकारी एक मुताबिक मामूली सी बात को लेकर उपजे विवाद को लेकर एक भाई अपने ही भाई के जान का दुश्मन बन गया. उसने भाई के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.


इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस ने बताया की डेडबॉडी को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. आरोपी भाई की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.