1st Bihar Published by: Updated Feb 15, 2022, 7:44:39 AM
- फ़ोटो
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बता दें नालंदा पुलिस ने लुटेरा गिरोह के सरगना समेत 6 बदमाशों को अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है.
पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड कट्टा और पांच जिंदा कारतूस इसके अलावा लूटी गई बाइक स्कूटी समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं. उक्त बातों की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि इन लोगों ने वेन और छबीलापुर थाना इलाके में बाइक और स्कूटी की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था.
उन्होंने बताया कि सभी लुटेरे लहेरी थाना इलाके के शिवपुरी मोहल्ले में अवधेश कुमार के घर लूट की योजना बना रहे थे ।उसी समय इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.