Hindi News / news / नामांकन के बाद आरोपी गिरफ्तार, नगर परिषद के उप सभापति पद पर चुनाव...

नामांकन के बाद आरोपी गिरफ्तार, नगर परिषद के उप सभापति पद पर चुनाव लड़ने की थी तैयारी

1st Bihar Published by: Updated Sep 19, 2022, 9:50:04 PM

नामांकन के बाद आरोपी गिरफ्तार, नगर परिषद के उप सभापति पद पर चुनाव लड़ने की थी तैयारी

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी के बैरगनिया नगर परिषद के उप सभापति पद का चुनाव लड़ने के लिए धीरज सिंह पटेल आज नामांकन दाखिलल करने अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय पहुंचा था। नामांकन करने के बाद वह जैसे ही बाहर निकला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


इस बात की जानकारी देते हुए बैरगनिया थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि धीरज सिंह पटेल वारंटी है उसके खिलाफ वारंट जारी है। वह पुलिस से बचकर भागा फिर रहा था जिसे आज नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। धीरज सिंह पटेल पर पैसा गबन करने, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के केस में न्यायालय से वारंट जारी था। 


पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने वर्ष 2021 में 8 नवंबर को उसके खिलाफ केस दर्ज कराई थी जिसमें धीरज सिंह पटेल सहित कई लोग आरोपित थे। जिसके बाद से धीरज फरार चल रहा है। इस बार होने वाले नगर परिषद के उप सभापति पद का चुनाव लड़ने का उसने मन बनाया और सोमवार को अपने समर्थकों के साथ वह नामांकन दाखिल करने पहुंच गया। नामांकन पत्र भरने के बाद वह जैसे ही सदर अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय के बाहर निकला पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया।