ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार

नशे में झूमते दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बोली- पियक्कड़ पति नहीं है मंजूर

1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Fri, 21 Feb 2020 07:04:04 PM IST

नशे में झूमते दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बोली- पियक्कड़ पति नहीं है मंजूर

- फ़ोटो

MOTIHARI : भले ही लोग शराबबंदी को बिहार में फेल्योर साबित करने में जुटे हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार की शराबबंदी की इस मुहिम को एक दुल्हन का सपोर्ट मिला है। दुल्हन ने पियक्कड दूल्हे को देखकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार के बाद बारात बैरंग वापस लौट गयी। अब लोग खुले दिल से दुल्हन की दिलेरी की प्रशंसा कर रहे हैं।


जिले के कोटवा के अहिरौलिया गांव के भोला ठाकुर के बेटे की बारात पूरी ठसक के साथ हरसिद्धि पहुंची थी। दुल्हन के दरवाजे पर बारात लगने के बाद बारातियों का खूब स्वागत-सत्कार चल रहा था। दुल्हन के घर वालों के साथ-साथ पूरा गांव बारातियों के स्वागत में जुटा  हुआ था। शादी के रस्मों-रिवाज निभाए जा रहे थे। तभी इसी दौरान अचानक रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन ने दूल्हे को नशे में झूमते देखा तो फिर क्या था तुरंत उसने शादी से इंकार कर दिया।दुल्हन के साफ कह दिया कि वे इस पियक्कड़ को अपना दूल्हा नहीं बनाएगी।


दुल्हन के इस फैसले के बाद तो वहां मौजूद लोगों को मानो सांप सूंघ गया। शादी की उत्साह अचानक मातम में बदल गया। खुशियां तनाव में बदल गयी। मौके पर पूरा सीन ही बदल गया। अब दुल्हन किसी भी कीमत पर शराबी दूल्हे से शादी को तैयार नहीं थी। मामला पंचायती तक पहुंच गया और दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हा पक्ष से शादी के खर्चे की मांग की। अंत में दूल्हा पक्ष को शादी के खर्च की रकम अदा कर बिन दुल्हन बारात लेकर बैरंग लौटना पड़ा।


दुल्हन के इस बोल्ड स्टेप की गांव वाले अब खुले दिल से सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेटी ने जो किया अच्छा किया। किसी पियक्कड़ को दूल्हा बनाने से अच्छा है कि बाद में किसी योग्य और सुसंस्कृत लड़के से शादी हो। लोगों का ये भी कहना था कि दुल्हन ने बिहार में शऱाबबंदी की परिकल्पना को भी साकार किया है।