1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated Jun 04, 2021, 4:07:04 PM
- फ़ोटो
Muzaffarpur: बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 8 वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली रामू पासवान आखिरकार आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी गिरफ्तारी साहेबगंज थाना क्षेत्र से हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी पश्चिम सईद इमरान मसूद ने की है।
उन्होंने बताया कि एसटीएफ की मदद से कुख्यात नक्सली को पकड़ा गया है। 2013 में कुढ़नी थाना क्षेत्र में ईंट भट्टा को बम से उड़ाने का आरोपी है। 2013 से नक्सली रामू पासवान फरार चल रहा था जिसे आज एसटीएफ ने धड़ दबोचा। कई वर्षों से वह पुलिस की आंख में धूल झोकता आ रहा था आखिरकार आज उसकी गिरफ्तारी हो गयी।