Hindi News / news / नवादा: लॉकडाउन में भीषण चोरी, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से 20 लाख से अधिक के...

नवादा: लॉकडाउन में भीषण चोरी, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से 20 लाख से अधिक के सामान साथ ले गये चोर

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated May 24, 2021, 10:55:51 AM

नवादा: लॉकडाउन में भीषण चोरी, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से 20 लाख से अधिक के सामान साथ ले गये चोर

- फ़ोटो

NAWADA: लॉकडाउन में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने पहले इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के पीछे के शटर को काटा और 20 लाख से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की चोरी कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास की है। जहां लॉकडाउन के कारण शोरूम काफी दिनों से बंद थी। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने 20 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान अपने साथ लेकर चलते बने।



इलेक्ट्रॉनिक शोरूम आयुष इंटरप्राइजेज के ऑनर ने बताया कि बगल के आस-पास के लोगों ने मोबाइल पर इस घटना की सूचना दी थी। जब वे शोरूम पहुंचे तो देखा की दुकान के पीछे का शटर टूटा हुआ है जिसे काटा गया है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर खोलकर देखा तो सारा सामान शोरूम से गायब था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।