ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: राजद प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ीं, CAPF पर हमला करने के आरोप में कैंडिडेट सहित 20 लोगों पर FIR दर्ज Bihar Election 2025: स्ट्रॉन्ग रूम में ऐसे लॉक हुईं EVM, RJD ने लगाया आरोप; जानें कितनी है सच्चाई? Tejashwi Yadav : बैलगाड़ी से निकल कर हैलिकौप्टर पर पहुंचे नेता जी, हर दिन 2.5 करोड़ का हो रहा खर्च; कौन सी पार्टी सबसे आगे Dularchand Yadav murder : मोकामा में रिजल्ट आने तक नहीं मिलेगी कोई ढील, दुलारचंद को लगी गोली का खोखा अब तक नहीं हुआ बरामद; SP को मिला यह निर्देश Bihar Elections 2025: दांव पर कई दिजज्जों की साख, इन तीन सीटों पर सबसे बड़ा महादंगल ; जानिए कौन -कौन हैं मैदान में Indian Railways : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, अब दर्जनों ट्रेनों में मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा Bihar Election 2025: पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद BJP पर संकट! मोदी के करीबी मंत्री ने कर दिया क्लियर, कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बदल गया पहले फेज का वोटिंग परसेंटेज, ECI ने दिया नया डेटा; जानिए क्या है नया आकड़ा Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की होल्डिंग एरिया की व्यवस्था

न्याय के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग बाप, जनता दरबार के बाहर बैठे लाचार पिता ने कहा..सुन्दर होने की सजा बेटी को मिली

1st Bihar Published by: Aryan Anand Updated Mon, 21 Feb 2022 05:51:11 PM IST

न्याय के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग बाप, जनता दरबार के बाहर बैठे लाचार पिता ने कहा..सुन्दर होने की सजा बेटी को मिली

- फ़ोटो

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक सोमवार को जनता के दरबार कार्यक्रम में फरियादियों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनकर विभाग के अधिकारियों को समाधान करने का आदेश देते हैं। हर बार की तरह इस बार भी कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर जनता दरबार में आने वालों की संख्या सीमित रखी गयी थी। बता दें कि जनता दरबार में आने से पूर्व फरियादियों को ऑनलाइन निबंधन कराना होता है। लेकिन इसके बावजूद कई फरियादी जनता दरबार के बाहर नजर आते हैं। वे इस उम्मीद से आते है कि कही उनकी भी फरियाद सरकार सुन लेगी। ऐसे ही उम्मीद लेकर जनता दरबार के बाहर आए एक पिता ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। बेटी के लिए तीन साल से वे कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। मृत बेटी की फोटो लिए उसे न्याय दिलाने के लिए वे दर-दर भटक रहे हैं। 


बता दें कि भागलपुर के नाथ नगर के रहने वाले विवेकानंद मंडल की पुत्री स्नेहा कुमारी 2013 में पुलिस की नौकरी में ज्वॉइन की थी। बिहार पुलिस में नौकरी सीवान में करने के दौरान जून 2019 में उनकी बेटी की मौत रहस्यमय ढंग से हो गई। बेटी की मौत के बाद अब विवेकानंद न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में इंसाफ मिलेगा यह सोचकर वे पटना आए लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जनता दरबार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्टेशन कराना होता है लिहाजा उन्हें जनता दरबार में एंट्री नहीं मिली।


बड़ी उम्मीद लेकर वे मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शामिल होने के लिए भागलपुर से पटना आए थे। हाथ में बेटी की फोटो लिए विवेकानंद पर जब मीडिया की नजर गयी तब उन्होंने बताया कि उनकी बेटी काफी सुन्दर थी और इसी का खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बावजूद अब तक विवेकानंद मंडल को न्याय नहीं मिल पाया। बेटी को न्याय दिलाने के लिए सोमवार की सुबह वे जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। बड़ी उम्मीद लेकर वे मुख्यमंत्री की जनता दरबार में आए थे। विवेकानंद ने बेटी की मौत का जिम्मेवार शासन और प्रशासन पर लगाया है। उनकी मांग है कि इस मामले में जो भी दोषी है उन्हें सजा मिले और मृत बेटी को न्याय मिले।