Hindi News / news / नये साल के पहले दिन बेगूसराय में अपराधियों का कहर, युवक की गोली...

नये साल के पहले दिन बेगूसराय में अपराधियों का कहर, युवक की गोली मारकर हत्या

1st Bihar Published by: Updated Jan 01, 2020, 12:47:01 PM

नये साल के पहले दिन बेगूसराय में अपराधियों का कहर, युवक की गोली मारकर हत्या

- फ़ोटो

BEGUSARAI : नये साल के पहले दिन ही हत्या की वारदात से बेगूसराय सिहर उठा। अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बरौनी के नीगा गांव में सनसनी फैल गयी।

मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव के डीलर रामनरेश साहनी के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष अपने ननिहाल नीगा आया हुआ था। उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या की वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। हालांकि यह अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।  फिलहाल सदर डीएसपी राजन सिन्हा के साथ बरौनी  बरौनी थाना पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।